लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 13 प्रतिभाओं का सम्मान

लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 13 प्रतिभाओं का सम्मान

लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 13 प्रतिभाओं का सम्मान

सारण की स्मृति में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे – ताराचन्द सारस्वत

श्री डूंगरगढ़ :लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, दो मिनट का मौन एवं सर्व धर्म सम्भाव प्रार्थनाओं के साथ श्रंद्धाजलि दी गई । कार्यक्रम में विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि सारण किसान, मजदूर एवं गरीबों की आवाज थे , उनकी ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा एक मिशाल थी । उनसे प्रेरणा लेकर हमें जनहित में आगे बढ़ना चाहिए।

सारस्वत ने बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर रही है, इस क्षेत्र की बेटियों को भी कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा । हम शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे।

लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 13 प्रतिभाओं का सम्मान

छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व लूणाराम जी सारण के विचार एवं कार्य आज भी आमजन के लिए प्रासंगिक है।

हम सारण के विचारों को सार्थक करने के लिए सर्वोदय समाज की विचारधारा के साथ समाजहित में शिक्षा का मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर रहे है । सुशील सेरडिया ने लूणाराम जी सारण की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला । युवा प्रतिभा वंदना गोदारा ने शिक्षा पर अपने विचार रखे ।

लूणाराम सारण की स्मृति में 27 सितम्बर को आयोजित हुई सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में अव्वल 13 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

       विजेता प्रतिभाएं-

 6 से 14 आयु वर्ग में-

प्रथम – दिलबाग पुत्र मोहनलाल सोनियासर मिठिया

द्वितीय- सपना जाखड़ पुत्री भंवरलाल बिग्गाबास रामसरा

तृतीय- प्रवीण जांगिड़ पुत्र फतेहसिंह जांगिड़ श्रीडूंगरगढ़

14 से 18 आयु वर्ग में-

प्रथम- अशोक भुंवाल पुत्र मोहनलाल लिखमीसर उत्तरादा

द्वितीय- आयुष भुंवाल पुत्र कुम्भाराम भुंवाल लिखमीसर

तृतीय- माया नैण पुत्री पांचीलाल नैण श्रीडूंगरगढ़

18 से अधिक आयु वर्ग में-

प्रथम- पूजा सारण पुत्री परतुराम सारण सत्तासर

द्वितीय- विक्रम भुंवाल पुत्र मुखराम भुंवाल लिखमीसर

तृतीय- कंचन मोटसरा पुत्री देवाराम मोटसरा ठुकरियासर

तृतीय- मनोज स्वामी पुत्र ओमप्रकाश स्वामी श्रीडूंगरगढ़

भाषण व कविता प्रतियोगिता में-

प्रथम- गीता पुत्री रामकरण पारीक लिखमादेसर

द्वितीय- दिव्यांशी पुत्री बजरंगलाल सुथार श्री डूंगरगढ़

तृतीय- गार्गी पुत्री किशनलाल गुर्जर श्रीडूंगरगढ़

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, नगरपालिका के उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई, पूर्व प्रधान भागुराम सहू, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्षणराम जाखड़, धूड़ाराम डेलु, साहित्यकार श्याम महर्षि, मुलाराम भादु, किशनाराम गोदारा, चन्द्राराम कुकणा, प्रभुराम बाना,

श्रीराम भादु, केशराराम गोदारा, सुभाष पूनियां, नरेश मोट, रेखाराम कालवा, टेमाराम मेघवाल, डॉ विवेक माचरा, हरिराम गोदारा, नारायणनाथ सिद्ध, दानाराम भादु, थानमल भाटी,

मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, मोहनलाल भादु, बाबूलाल तावनिया, नरेन्द्र कुमार भनोत, जगदीश स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, लालचन्द गुर्जर, रामचन्द्र गीला, दुर्गाराम महिया, गणेश पोटलिया, कुम्भाराम गोदारा, सहीराम सायच, संजय पारीक, तोलाराम सिहाग, कमल किशोर नाइ,

सत्यनारायण योगी, रामप्रताप गोदारा, डालूराम कस्वां, कुम्भाराम घिंटाला, तोलाराम हुड्डा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल खिलेरी रामेश्वरलाल सारण, बीरबल देहडू, भागीरथ खिलेरी, डूंगरराम गोदारा, भंवरलाल जाखड़, उदाराम जाखड़, पदमाराम जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम, सुभाष भाम्भू,

लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 13 प्रतिभाओं का सम्मान

भंवरलाल खिलेरी, हनुमान महिया, बजरंग सुथार, भंवरलाल बाना, गोपीराम सिहाग, केशराराम कड़वासरा, अशोक सारण, संगीता बेनीवाल एवं युवा शक्ति ने सारण को पुष्पांजली अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी । कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया ।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं दयानन्द सारण ने सभी का आभार प्रकट किया ।

लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 13 प्रतिभाओं का सम्मान

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें