स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 कोर लाइब्रेरी, लखासर मे जागरूकता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 कोर लाइब्रेरी, लखासर मे जागरूकता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 कोर लाइब्रेरी, लखासर मे जागरूकता अभियान

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):लखासर कोर लाइब्रेरी,में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र सिंह तंवर, अध्यक्ष, भाजपा देहात मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा की गई। कार्यक्रम में खाटूश्याम शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर ग्राम लखासर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री कैलाश पुरी जी, समाजसेवी, ग्राम लखासर; श्री गोवर्धन खिलेरी जी, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम लखासर; तथा श्री सज्जन सिंह उपसरपंच, ग्राम लखासर श्री संदीप भारतीय सर्वेक्षण विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प कराया गया।

एमजीएसयू बीकानेर को मिले नए कुलगुरु, प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने संभाला पदभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं सहयोगियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्मृति-चिह्न भेंट करने का उद्देश्य कार्यक्रम में उनके सहयोग, सहभागिता एवं जन-जागरूकता के प्रयासों के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट करना था।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 कोर लाइब्रेरी, लखासर मे जागरूकता अभियान

स्थानीय समुदाय एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा इसके माध्यम से ग्रामवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 कोर लाइब्रेरी, लखासर मे जागरूकता अभियान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें