लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता सम्पन्न

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता सम्पन्न

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता सम्पन्न

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):अव्वल विधार्थी 29 सितम्बर को आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे पुरस्कृत।

लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पर रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में विद्यार्थियों हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता सम्पन्न

संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 209 विद्यार्थियों की भागीदारी रही । छात्रों ने अपनी शैक्षिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र एवं समाज के ज्वलंत मुद्दों जल संग्रह, जैविक खेती, महिला सशक्तीकरण पर अपनी प्रस्तुतियां दी ।

भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में शिक्षा अधिकारी भंवरलाल जानूँ, सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रभुदयाल डेलू, संवाददाता कपिला स्वामी, डॉ दीपिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को 29 सितम्बर को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में हंसराज गोदारा, ओमप्रकाश बाना, सुभाष भाम्भू, लेखराम गोदारा, मोहनलाल ज्याणी, पेमाराम चोटिया, भंवरलाल जाखड़, कैलाशचंद, रामलाल हरडु, रामनिवास धायल की भागीदारी रही।

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न

 एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, समाजसेवी तुलसीराम चोरडिया, तुलछीराम गोदारा, लक्षणराम खिलेरी, रामचन्द्र गीला, सहीराम मेघवाल, भंवरलाल जाखड़, सांवरमल, कानाराम गोदारा, रामनिवास जाखड़, श्यामसिंह सारण, संगीता बेनीवाल, सुभाष कड़वासरा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता सम्पन्न

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता सम्पन्न

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें