बड़ी कार्रवाई: बीकानेर में 1439 किलो काजू सीज, खाद्य विभाग ने लिए नमूने
बीकानेर (श्रेयांस बैद):रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में 1439 किलोग्राम काजू सीज किया गया।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बुधवार को जयपुर से आए केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा तथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा तथा भानू प्रताप सिंह गहलोत ने बीछवाल क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम में प्राप्ति ब्रांड के काजू लेबल में कमी होने के कारण नमूना लेने के पश्चात सीज किया।
उक्त काजू मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार, फड़ बाजार द्वारा मंगवाया गया था।मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन तथा खोया का नमूना लिया गया।
अग्रवाल समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला अर्जुन राम मेघवाल से
अन्य दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश कुमार द्वारा मैसर्स श्री बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा तथा काजू कतली का नमूना लिया गया।
लिये गये नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
बड़ी कार्रवाई: बीकानेर में 1439 किलो काजू सीज, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

