विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026,शिविर में सुपोषण दिवस पर सामुदायिक कार्यक्रम, गर्भवती कमला देवी की हुई गोद भराई
बीकानेर (श्रेयांस बैद):विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत महाजन में आयोजित शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण दिवस एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीण महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषित माँ – स्वस्थ शिशु के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती के लिए विश्वसनीयता, प्रमाणन एवं मान्यता आवश्यक : डॉ. अनंत शर्मा
इसी अवसर पर गर्भवती महिला कमला देवी की गोद भराई की गई। आंगन मिलन सेवा समारोह कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिला का आंगनबाड़ी केन्द्र पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया, जिससे उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस दौरान शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार सुरेश कुमार डारा, विभागीय नोडल अधिकारी मंजू चांगरा, महिला पर्यवेक्षक अमृतपाल कौर एवं सह प्रभारी सुलोचना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026,शिविर में सुपोषण दिवस पर सामुदायिक कार्यक्रम, गर्भवती कमला देवी की हुई गोद भराई
