दक्षिण मुंबई में नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारंभ, राहुल नार्वेकर ने किया जागरूकता बैनर का अनावरण
मुंबई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाड़ा के तहत नेत्रदान जागरूकता अभियान के बैनर का अनावरण महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमान राहुल नार्वेकर जी के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री देवेंद्र डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा एवं सहमंत्री दीपेश बोराणा उपस्थित रहे।
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की टीम द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा के तहत लोगो के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में ईएलसी क्लब के तहत कार्यक्रम आयोजित
अभियान के अंतर्गत 25 अगस्त से 8 सितंबर तक दक्षिण मुंबई में विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, जनसंपर्क अभियान एवं रैली का आयोजन किया जाएगा।
टीम द्वारा लोगों को नेत्रदान के महत्व, नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा मृत्यु के पश्चात नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
परिषद का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान का संकल्प लें और समाज में यह संदेश पहुंचे कि नेत्रदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी के अंधकारमय जीवन में रोशनी देने का महान अवसर है।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

