वीर तेजाजी महाराज की दशमी पर पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन, 20 सितंबर को होगा भव्य मेला व जागरण
श्रीडूंगरगढ़,बीकानेर (तोलाराम मारू): इस उत्सव पर मुख्य यजमान के रूप में भंवर लाल गोदारा गुसांईसर बड़ा ने पंडित श्रवण जी छगाणी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन किया तथा उपस्थित तुलछी राम गोदारा अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति,केसरा राम गोदारा पूर्व प्रधान,
गोपाल सायच, चांद राम चाहर, सीता राम सिंवर, मोहन राम सारण सहित गणमान्य लोगों एवं महिलाओं ने हवन में आहुतियां देकर मंगलकामनाएं की।
दक्षिण मुंबई में नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारंभ, राहुल नार्वेकर ने किया जागरूकता बैनर का अनावरण
तत्पश्चात भजन कीर्तन एवं सवामनी प्रसाद का कार्यक्रम हुआ एवं तेजा दशमी के अवसर पर 20 सितम्बर 2026 को भव्य एवं विशाल मेला व जागरण का आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया

जिसमें धूडा राम डेलू,पीथा राम सारण, लिछमण राम खिलेरी, रामकिशन गोदारा, राजेश मंडा, बेक अधिकारी हरि प्रसाद भादू, राम कुमार बेरड, राम कुमार कड़वासरा, शिव रतन सायच, श्रवण भांबू सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों का महर्षि दयानंद छात्रावास में वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आभार प्रकट किया गया।

