तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद

तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद

तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद

सामाजिक सरोकार के दो महत्वपूर्ण आयामों को लेकर तेयुप चेंबूर और बीएमसी की सबसे कम उम्र की नगरसेविका के बीच सार्थक संवाद

मुंबई, चेंबूर: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के दो महत्वपूर्ण सामाजिक आयाम “Vision for Visionless 2.0” एवं “Mega Blood Donation Drive (MBDD)” को लेकर तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर की टीम ने आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 151 की सबसे कम उम्र की नगरसेविका कु. काशिश फुलवारिया से भेंट की।

तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद

नगरसेविका कु. कशिश फुलवारिया ने अत्यंत उत्साह एवं उमंगपूर्ण वातावरण में परिषद् का स्वागत किया, जिससे परिषद् के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन हुआ।

इस अवसर पर तेयुप चेंबूर के कर्मठ एवं उत्साही मंत्री कपिल मेहता ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के दोनों सामाजिक आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कपिलजी ने Vision for Visionless 2.0 के अंतर्गत नेत्रदान के महत्व को बताते हुए कहा कि नेत्रदान के माध्यम से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में दृष्टि की नई रोशनी लाई जा सकती है।

साथ ही MBDD के माध्यम से रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व नगरसेवक राजेशजी फुलवारिया एवं वर्तमान नगरसेविका कु. काशिश फुलवारिया ने दोनों सामाजिक अभियानों की जानकारी को रुचिपूर्वक सुना।

पैसठिया छंद विशेष अनुष्ठान से संप्रेषित हुई आध्यात्मिक शक्ति

उन्होंने वर्तमान समय में नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी अभियानों की आवश्यकता को समझते हुए इनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयासों में सहयोग की सहमति व्यक्त की।

तेयुप चेंबूर के मीडिया प्रभारी निलेश राठौड़ ने परिषद् एवं फुलवारियाजी के बीच सामाजिक समन्वय को और मजबूत करने तथा इन दोनों जनहितकारी अभियानों को व्यापक स्तर तक पहुँचाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर कपिल मेहता एवं निलेश राठौड़ ने नेत्रदान एवं रक्तदान को सामाजिक आवश्यकता बनाते हुए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ इन अभियानों को आगे बढ़ाने की सहमति व्यक्त की।

तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद

यह भेंट मानव सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल रही।

तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें