मनोज लखारा अध्यक्ष व किशोरसिंह राजपुरोहित बने मंत्री
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के तत्वावधान में आज 30 अगस्त को खंड मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ के संस्कृति भवन में साधारण सभा का आयोजन किया गया।
बैठक में खण्ड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करते हुवे सर्वसम्मति से श्री मनोज कुमार लखारा को अध्यक्ष, श्री किशोरसिंह राजपुरोहित को मंत्री, श्री हरिहर नारायण को कोषाध्यक्ष व श्री पूर्णचंद प्रजापत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
तेयुप चेंबूर और नगरसेविका काशिश फुलवारिया के बीच नेत्रदान व रक्तदान को लेकर सार्थक संवाद
बैठक में श्री दयाशंकर शर्मा जिला पर्यवेक्षक, श्री सुरेश कुमार जिला पर्यवेक्षक , अनिल कुमार सोनी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मनोज कुमार लखारा, किशोरसिंह राजपुरोहित पूर्णचन्द प्रजापत प्रेमचंद शर्मा नेमीचंद मारू भैरुदान सारण बनवारीलाल प्रजापत सहित खण्ड के सभी दायित्ववान व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की समय पर उपस्थिति , ‘शिक्षक संदेश’ की सदस्यता लेने, प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप निर्धारित संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना ,

खण्ड स्तरीय बैठको में पूर्ण समय उपस्थित रहकर, विभिन्न संगठनात्मक एवं शैक्षिक विषयों पर सार्थक संवाद, विचार-विमर्श एवं सकारात्मक सहभागिता निभाना सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई ।

