नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी भोपलाराम में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी, पासवर्ड तथा सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की। साथ ही पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बाल यौन अपराधों से सुरक्षा तथा अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

प्रभात वर्मा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो के लिए उपखण्ड क्षेत्र में हुए सम्मानित

इस अवसर पर पैनल सदस्य श्रेयांस बैद एवं पुष्पेंद्र चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है।

नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना भय के अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित प्राधिकरण को सूचना देने का संदेश दिया गया एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें