भीम आर्मी ने उठाई शहर की समस्याओं के समाधान की मांग, अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

भीम आर्मी ने उठाई शहर की समस्याओं के समाधान की मांग, अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

भीम आर्मी ने उठाई शहर की समस्याओं के समाधान की मांग, अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):श्री डूंगरगढ़ शहर के वार्ड नं. 01 व 02, अंबेडकर कॉलोनी, कालूबास की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष एवं युवा जनसेवक संदीप भारतीय नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अधिकारी (EO) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संदीप भारतीय ने वार्डवासियों से प्रमुख समस्याओं को नगरपालिका प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान होना आमजन के लिए आवश्यक है और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

ज्ञापन में निम्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया

1. मेघवाल समाज श्मशान भूमि में लगी हाई मास्ट लाइट

लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की गई।

2. वार्ड में सफाई व्यवस्था

पिछले कई महीनों से नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के चलते वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

3. सीवरेज कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सड़कें

सीवरेज लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं गलियों की शीघ्र मरम्मत करवाकर आवागमन सुचारू करवाने की मांग की गई।

4. नायक समाज श्मशान भूमि में कंटीली झाड़ियों की सफाई

श्मशान भूमि परिसर में बढ़ी कंटीली झाड़ियों एवं अनावश्यक पौधों की सफाई करवाने की मांग की गई।

नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं पोक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

5. कालू रोड-कालूबास लिंक रोड की खराब रोड लाइटें

कालू रोड से कालूबास लिंक रोड ( अंबेडकर चौक से दधी माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग ) पर खराब पड़ी रोड लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की गई।

6. सार्वजनिक शौचालय की सफाई व्यवस्था

वार्ड में नगरपालिका द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित करवाने की मांग की गई, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

युवा संदीप भारतीय ने बताया कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने ज्ञापन में उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी प्रशासन से लगातार संवाद किया जाएगा।

भीम आर्मी ने उठाई शहर की समस्याओं के समाधान की मांग, अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान रवि कुमार, सुनील नायक एवं भरत जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भीम आर्मी ने उठाई शहर की समस्याओं के समाधान की मांग, अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें