श्रीडूंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती, युवाओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
समारोह की शुरुआत गणेश वंदना कर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ व पूज्य तनसिंह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पाहार से हुई। इसके बाद स्वयंसेवक कैलाश सिंह ढींगसरी ने संघ प्रार्थना करवाई, पूर्व सरपंच रतन सिंह केऊ ने कहा कि दुर्गादास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें संघर्ष करते रहना चाहिए।
पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने दुर्गादास जी का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए उपस्थित युवाओं से नशे से दूर रहें व सदैव समाजोपयोगी बनें का आह्वान किया,
रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान के अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने कहा कि समय समय पर होने वाले कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाएं,समाज को ज़हां जरूरत है वहां उपस्थित रहें,
वरिष्ठ स्वयंसेवक एड. भरत सिंह सेरूणा ने उपस्थित युवाओं को वीर दुर्गादास के जीवन से प्रेरणा लेने व उन्होंने कहा, क्षत्रिय युवक संघ हमें कार्य करने के लिए प्रेरित करता है उठो, जागो, संगठित बनो और इस युग को स्वर्णिम बनाओ,संघ की शिविरों व शाखाओं में आते रहें । संघ के प्रांत प्रमुख जेठू सिंह पुन्दलसर द्वारा पूज्य तनसिंह रचित सहगीत प्रस्तुत किया गया।
जनसुनवाई में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनी समस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्य वक्ता के रूप में संघ के केंद्रीय मातृशक्ति विभाग प्रभारी जोरावर सिंह भादला ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता निर्माता भवति,एक आदर्श मां ही अपनी संतान को सही रास्ते पर चलाते हुए धर्म ,संस्कृति,मान-मर्यादा के लिए प्रेरित करती है उसी प्रकार वीर दुर्गादास राठौड़ का सम्मान सिर्फ उनके शौर्य और स्वामिभक्ति के लिए नहीं बल्कि क्षत्रिय गुणों के लिए भी किया जाता है।
उन्होंने युवाओं से दुर्गादास के जीवन वृत्तांत बताते हुए कहा कि न राजा,न राजकुमार होते हुए केवल एक सैनिक के रूप में जीवन पर्यंत अपने दायित्व बोध का निर्वहन किया हमें उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर आदर्श क्षत्रिय बनकर जीवन को सार्थक करना है तो सदैव संघ के संपर्क में रहें।
👉 यहां क्लिक करें
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक संदीपसिंह पुंदलसर ने किया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच समुद्र सिंह धीरदेसर,अगर सिंह कोटासर, महेंद्र सिंह लखासर, सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह सेरूणा,दूसारणा सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह,रणजीत सिंह जालबसर,

सवाई सिंह बरजांगसर,श्रवण सिंह,सुमेर सिंह कीतासर, भागीरथ सिंह धर्मास, राजेन्द्र सिंह सत्तासर,मांगू सिंह ओमपाल सिंह जोधासर, छोटूसिंह ,हरी सिंह गुसाईंसर, भंवरसिंह,मदनसिंह मिंगसरिया,गणेश सिंह, नवल सिंह पुन्दलसर,कल्याण सिंह जैसलसर सहित संघ के स्वयंसेवकगण, छात्रावास कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में सभी जाति वर्ग के सैंकड़ों लोग शामिल हुए
श्रीडूंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती, युवाओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प


