जनसुनवाई में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनी समस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
श्रीडूंगरगढ़: विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष रखे।

जनसुनवाई में लिखमादेसर, उपनी, बाना, दुसारणा, बेनीसर, गुंसाईसर,धनेरू, जेतासर, रिड़ी सहित आसपास के कई गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से खेतों तक जाने वाले रास्तों के निर्माण एवं सुधार, खराब एवं क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरुस्त करवाने, बिजली के फीडर बदलने एवं खराब फीडरों को सही करवाने, पेयजल, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।
किसानों ने खेतों तक आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर खेतों के रास्तों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग रखी। वहीं ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए आवश्यकतानुसार फीडर बदलने तथा खराब फीडरों को दुरुस्त करवाने की मांग की।

इन समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दक्षिण मुंबई में साध्वीवृंद के प्रेरणादायी प्रवचन के साथ 9 उपवास तपस्वी दिव्या रोनक धाकड़ की तपस्या का अनुमोदन
विधायक सारस्वत ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
किसानों को खेतों तक सुगम आवागमन मिले और ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो, इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए और जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
विधायक ने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान तक लगातार फॉलोअप करने का माध्यम है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव से आने वाली समस्या को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग से बात करके निस्तारण करना और समाधान के करना ही हमारा संकल्प है ।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय करने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

