देश में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, 11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

देश में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, 11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

देश में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, 11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन कुछ जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के 4 जिलों में आंधी-बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 44.6, पिलानी में 44.5, फलोदी में 43.8 तथा बीकानेर और जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में दिनभर गर्म हवाओं और हीटवेव का असर बना रहा।

श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर का शव कार में मिला, सोमवार दोपहर से था लापता

दूसरी ओर, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से सटे राजस्थान के इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर तेज आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

इसे देखते हुए विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

देश में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, 11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है

देश में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, 11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें