श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर का शव कार में मिला, सोमवार दोपहर से था लापता

श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर का शव कार में मिला, सोमवार दोपहर से था लापता

श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर का शव कार में मिला, सोमवार दोपहर से था लापता

श्रीगंगानगर: शहर में सोमवार से लापता एक बैंक मैनेजर का शव मंगलवार सुबह उसकी कार में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश सुथार (32) पुत्र बलराम सुथार, निवासी 42 एनपी रायसिंहनगर के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मीरा चौक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार मुकेश सोमवार दोपहर से घर से लापता था। परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। काफी तलाश के बाद परिजनों को बिहानी चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के पास हवमोर आइसक्रीम पार्लर के बाहर खड़ी एक कार दिखाई दी, जिसे उन्होंने मुकेश की कार के रूप में पहचाना।

पूर्व सैनिकों के डाटा अपडेशन के लिए आयोजित होगा शिविर

परिजनों ने कार के अंदर झांककर देखा तो मुकेश अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद कार के शीशे तोड़कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में कार के अंदर शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर का शव कार में मिला, सोमवार दोपहर से था लापता

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बैंक मैनेजर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर का शव कार में मिला, सोमवार दोपहर से था लापता

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें