केन्द्रीय कानून मंत्री ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ

आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

बीकानेर: केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ किया।

इस इकाई का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रमाण-आधारित उपचारों के माध्यम से त्वचा, बाल एवं समग्र स्वास्थ्य एवं सौंदर्य संबंधी समस्याओं का उपचार एवं स्वास्थ्य संवर्धन करना है।

केन्द्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन करने, प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समझने तथा मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, नवाचार, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

स्वामी विमर्शानंद महाराज ने आयुर्वेद की पुरातन परंपरा और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्त्व के बारे में बताया। जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता के साथ चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना तहत ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. प्रमोद मिश्रा ने काॅस्मेटोलाॅजी इकाई की आवश्यकता और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस इकाई का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान एवं आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

महाविद्यालय के द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष डाॅ. के. सी. अरोड़ा ने आयुर्वेद में त्वचा एवं बालों से संबंधित रोगों के प्रमाण-आधारित उपचारों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई के माध्यम से त्वचा एवं बालों के विभिन्न विकारों के लिए आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श सेवाएं संचालित की जा रही है।

केन्द्रीय कानून मंत्री ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ

इस दौरान नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों के लिए आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संतोषानंद महाराज, इकाई प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश लेखराव, सह-प्रभारी डॉ. सोनम असवाल सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय कानून मंत्री ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें