गुरु वंदन-अभिनंदन समारोह में अंक एवं अंग ज्योतिषाचार्य डॉ. कुमार गणेश का नागरिक सम्मान
तीस वर्ष पूर्व दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की अगुवाई में हुआ समारोह
बीकानेर (श्रेयांस बैद): ‘गुरु वंदन-अभिनंदन’ कार्यक्रम रविवार देर शाम धरणीधर ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। तीस वर्ष पूर्व दसवीं उत्तीर्ण करने वाले पूर्व विद्यार्थियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक तथा अंक ज्योतिष एवं अंग ज्योतिष डाॅ. कुमार गणेश का नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता दाताश्री पंडित रामेश्वरानंद के सान्निध्य में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा अपरम्पार है। स्कूली शिक्षा-दीक्षा देने वाले गुरु का दशकों बाद सम्मान अच्छी परम्परा है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि आज के दौर में ऐसे कार्यक्रम बेहद प्रासंगिक हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बीकानेर में शिष्य परम्परा के प्रतिनिधियों द्वारा अपने शिक्षक को दिया गया यह सम्मान अमूल्य है।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार हरीश बी. शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक हमेशा यह चाहता है कि उसका विद्यार्थी उससे आगे बढ़े। यह उसकी सबसे बड़ी सम्पति होती है। उन्होंने कहा कि तीस वर्ष बाद ऐसा आयोजन युवाओं के लिए सीख है।
👉 यहां क्लिक करें
इससे पहले स्वागताध्यक्ष के रूप में आनंद जोशी ने कहा कि डाॅ. कुमार गणेश सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें एक संाचे में ढाला। उनके द्वारा दिया गया व्यवहारिक ज्ञान जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
समारोह संयोजक डाॅ. हरि शंकर आचार्य ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया तथा कहा कि ‘गुरु वंदन अभ्ज्ञिनंदन’ की यह श्रृंखला पूरे साल चलाई जाएगी तथा क्रमवार सभी शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। अपनी बात रखते हुए डाॅ. कुमार गणेश ने कहा कि सभी पूर्व विद्यार्थी उनकी थाती हैं।
नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम
आज सभी अपने-अपने क्षेत्र के महारथी हैं और अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं, यह बड़ी खूबी है। इस अवसर पर डाॅ. कुमार गणेश का साफा, शाॅल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विभिन्न संस्थाओं ने भी डाॅ. कुमार गणेश का सम्मान किया।
निर्विकल्प फाउण्डेशन द्वारा फाउण्डर डायरेक्टर डाॅ. चदंर शेखर श्रीमाली की अगुवाई में तथा गायत्री प्रसाद शर्मा, यज्ञ प्रसाद शर्मा एवं डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, रवि आचार्य ने भी डाॅ. कुमार गणेश का सम्मान किया। इस दौरान पूर्व शिक्षक प्रकाश आचार्य एवं जोगेन्द्र शर्मा ने भी विचार रखे। डाॅ. कृष्ण कुमार कल्ला ने आभार जताया।

समारोह में शाइर इरशाद अजीज, संजय आचार्य वरुण, वास्तुविद आरके सुतार, किशोर सर, डाॅ. अजय जोशी, हीरालाल हर्ष, एड. जुगल किशोर व्यास, डाॅ. मोनिका गौड़, शिक्षाविद् राजेश रंगा, बाबूलाल छंगानी, जाकिर अदीब, प्रमोद7 आचार्य, शिवराज भारतीय, कासिम बीकानेरीतथा पेंटर धर्मा सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक और पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने किया।
गुरु वंदन-अभिनंदन समारोह में अंक एवं अंग ज्योतिषाचार्य डॉ. कुमार गणेश का नागरिक सम्मान


