नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

बेंगलुरु:राजस्थान परिषद, बेंगलुरु द्वारा आयोजित “समथिंग नायाब” कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र, दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। परिषद अध्यक्ष संजय बैद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सहयोग, संतुलन, सौहार्द , समन्वय, संगठन एवं संस्कार को आधार बनाकर समाज में एकता, सेवा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को निरंतर सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ते है। सांस्कृतिक समिति चेयरमैन राकेश छाजेड़ ने समथिंग नायाब कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी डांडिया कार्यक्रम की जानकारी दी ।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं स्टोरीटेलर नायाब मिधा रहीं।

उन्होंने अपनी भावपूर्ण कविताओं, जीवन से जुड़े अनुभवों एवं प्रेरणादायी कथाओं के माध्यम से श्रोताओं को हँसाया, भावुक किया और आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। लगभग 100 मिनट तक पूरा सभागार उनकी प्रस्तुति में मंत्रमुग्ध रहा। कई अवसरों पर तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस समारोहः जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, पूर्ण गंभीरता और समयबद्धता से कार्य करने के दिए निर्देश

कार्यक्रम अपने शीर्षक “Something नायाब” के अनुरूप प्रत्येक दर्शक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। नायाब के साथ अर्जनदेव सिंह ने जुगलबंदी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजित लकी ड्रा परिषद के परामर्शक हाथीमल बैद एवं प्रदीप हीरावत द्वारा किया गया, जिसमें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों एवं प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया। मुख्य प्रायोजक के रूप में सुनील कुमार-सारिका, ऋत्विक–चांदनी नाहटा परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

सह-प्रायोजक के रूप में अनिल कुमार एवं सहर्ष सुराणा परिवार तथा ताराचंद, मुन्नीचंद, अमित, अश्विन, अभिषेक, अनुराग धारिवाल परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के उपहार के रूप में वराह श्री ज्वेल्स विक्रम ऋतु श्रीमाल का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

इस भव्य आयोजन की सफलता में परिषद की आयोजन समिति एवं कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

उपाध्यक्ष पन्नालाल लूनिया, सहमंत्री तरुण पटावरी, संगठन मंत्री राजेश छाजेड़ कोषाध्यक्ष पंकज बैद, पूर्व अध्यक्ष सुशील चोरड़िया, बालचंद चिंडालिया, राजेश भंसाली, जय पटावरी, नरेश बांठिया, आलोक कुण्डलिया, देवेंद्र नाहटा, राजेंद्र बैद, महिला विंग से मीनाक्षी जैन, भानुप्रिया दुगड़ सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कार्यक्रम चेयरमैन दिनेश मरोठी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन मंत्री रजत बैद ने देते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी प्रायोजकों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित दर्शकों को देते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें