‘ब्रेन पावर V/S A.I.’ विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

'ब्रेन पावर V/S A.I.' विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

‘ब्रेन पावर V/S A.I.’ विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

मुंबई:प्रज्ञापुंज युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, चेम्बूर के तत्वावधान में “ब्रेन पावर V/S A.I.” विषय पर एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

अपने प्रेरक मंगल उद्बोधन में साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने मानव मस्तिष्क की असीम क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) के विवेकपूर्ण, नैतिक एवं मर्यादित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। आपने कहा कि तनाव मस्तिष्क के विकास का सबसे बड़ा अवरोध है।

'ब्रेन पावर V/S A.I.' विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

स्मरणशक्ति, एकाग्रता, सहनशीलता तथा तनावमुक्त जीवनशैली का विकास व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। यदि A.I. का उपयोग आत्मानुशासन, विवेक और नैतिक मूल्यों के साथ किया जाए, तो यह मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी साधन बन सकता है।

डॉ. साध्वी योगक्षेमप्रभाजी ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में A.I. के लाभों के साथ-साथ उसके संभावित दुष्प्रभावों पर भी संतुलित एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। आपने कहा कि अधीरता, आलस्य, व्यग्रता और परावलंबी मानसिकता व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में बाधक हैं।

'ब्रेन पावर V/S A.I.' विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

निरंतर मस्तिष्कीय प्रशिक्षण, सकारात्मक चिंतन और आत्मविश्वास के माध्यम से ही उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य का निर्माण संभव है।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने किया शहरी क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ युवक परिषद, चेम्बूर के अध्यक्ष हिमांशु गन्ना, मंत्री कपिल मेहता एवं परिषद की समर्पित टीम की उपस्थिति में हुआ। अध्यक्ष हिमांशु गन्ना ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यशाला की उद्देश्यपूर्ण भूमिका प्रस्तुत की।

'ब्रेन पावर V/S A.I.' विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

कार्यशाला के दौरान ब्रेन पावर को सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अनेक रोचक, व्यवहारिक एवं सहभागितापूर्ण अभ्यास करवाए गए, जिनमें उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

'ब्रेन पावर V/S A.I.' विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

संपूर्ण कार्यशाला ज्ञान, प्रेरणा, आत्मविकास और आधुनिक तकनीक के संतुलित उपयोग का उत्कृष्ट संगम सिद्ध हुई।

‘ब्रेन पावर V/S A.I.’ विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला संपन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें