बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा: उत्तर कुंजी जारी
बीकानेर (श्रेयांस बैद) :बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना के तहत प्रथम चरण में सम्मिलित दो बालिका सैनिक स्कूलों के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा आयोजन के पश्चात इसकी उत्तर कुंजी जारी की गई है।
Contents
19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा भारतीय नव संवत् 2083 एवं बसंत नवरात्र पूजन मुहूर्त
शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक ने बताया कि परीक्षार्थी, उत्तर कुंजी शाला दर्पण पोर्टल के होम पेज पर देख सकते हैं। किसी भी प्रश्न में आपत्ति होने पर परीक्षार्थी प्रमाण सहित 21 मार्च को रात्रि 12:00 तक आपत्ति कार्यालय की ईमेल आईडी
balikasanik2026@gmail.com पर भेज सकते हैं।

बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा: उत्तर कुंजी जारी

