श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर के लिए 25 करोड़ की घोषणा, क्षेत्र में खुशी की लहर—विधायक ताराचंद सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा ट्रॉमा सेंटर और हॉस्पिटल के निर्माण हेतु प्रथम चरण की 25 करोड़ रुपये की घोषणा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर और हॉस्पिटल का निर्माण शुरू किया जाएगा ।

विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक रूप से विस्तृत है और बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र इससे जुड़े हुए हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं एवं गंभीर आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना बेहद आवश्यक है।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

ट्रॉमा सेंटर के निर्माण से श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को अत्याधुनिक एवं त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बीकानेर अथवा अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों तक ले जाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय बचेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के साथ-साथ श्रीडूंगरगढ़ के विकास को भी नई दिशा दे रहे है । विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मैं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।”

सत्तासर प्रीमियर लीग SPL-4 का समापन, हिमांशी वॉरियर्स बनी विजेता; पुखराज शर्मा रहे फाइनल के हीरो

उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए जो संकल्प लिया गया है, उसे निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर के लिए 25 करोड़ की घोषणा, क्षेत्र में खुशी की लहर—विधायक ताराचंद सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

“जनता की आवश्यकता को विकास की प्राथमिकता बनाकर श्रीडूंगरगढ़ को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है।”

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर के लिए 25 करोड़ की घोषणा, क्षेत्र में खुशी की लहर—विधायक ताराचंद सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें