पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICMRESRT-2026 के आधिकारिक ब्रोशर का हुआ विमोचन

27 एवं 28 नवंबर को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में “पर्यावरण स्थिरता एवं विकिरण विष विज्ञान में बहुविषयक अनुसंधान” विषय पर आयोजित होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICMRESRT-2026 के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सम्मेलन के ब्रोशर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय जागरूकता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से “प्रकृति के प्रति दयालु बनें” की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

प्रो.बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण संतुलन तथा विकिरण के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन मानव जीवन और प्रकृति दोनों के संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने राजकीय डूंगर महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

दक्षिण मुंबई से तेरापंथ समाज ने की गुरुदर्शनम यात्रा, आचार्य श्री महाश्रमण जी के किए दर्शन

राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी (ISRB) के सहयोग से यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मूल ध्येय वाक्य “प्रकृति के प्रति दयालु बनें” (Be Kind to Mother Nature) रखा गया है।

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

कार्यक्रम के आयोजक एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. के. पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा विकिरण विष विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर वैश्विक स्तर के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना है।

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बीकानेर की विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों सहित शहर की गणमान्य हस्तियां, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रो. ममता शर्मा ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

पर्यावरणीय जागरूकता समय की मांग : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें