MBDD बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई

MBDD बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई

MBDD बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई

मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा आगामी मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर बैनर अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस क्रम में BMC की Standing Committee के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 106 के BJP नगरसेवक प्रभाकर शिंदे, BJP से नगरसेवक जिग्ना शाह, डॉ. शिल्पा सांगोरे, श्वेता कोरगांवकर, रानी द्विवेदी-निघोट, डॉ. अर्चना भालेराव एवं गौरांग जवेरी की गरिमामयी उपस्थिति में MBDD बैनर का अनावरण किया गया।

MBDD बैनर का लोकार्पण : तेयुप दक्षिण मुंबई

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, संगठन मंत्री दीपक कछारा, सहमंत्री मिखिल डागलिया तथा BJP जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री विकास अछा सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

MBDD बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई

नगरसेवकों ने MBDD के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास की सराहना करते हुए अधिकाधिक नागरिकों को रक्तदान के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

MBDD बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें