MBDD बैनर का लोकार्पण : तेयुप दक्षिण मुंबई
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के अंतर्गत जागरूकता बैनर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर BMC की Standing Committee तथा Law Committee के सदस्य तजिंदर सिंह तिवाना, वार्ड क्रमांक 219 के BJP से नगरसेवक एवं दक्षिण मुंबई युवा अध्यक्ष सनी सानप की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, सहमंत्री मिखिल डागलिया, संगठन मंत्री दीपक कछारा तथा BJP जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री विकास अछा सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदान एवं नेत्रदान जैसे जनसेवा के अभियानों की सराहना करते हुए अधिकाधिक लोगों को इनसे जुड़ने का आह्वान किया। बैनर लोकार्पण के माध्यम से MBDD एवं नेत्रदान जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।


