मुंबई की महापौर (Mayor) श्रीमती रितु राजेश जी तावड़े की उपस्थिति में MBDD एवं नेत्रदान बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) एवं नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत बैनर का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका की महापौर श्रीमती रितु राजेश जी तावड़े की गरिमामयी उपस्थिति में MBDD एवं नेत्रदान जागरूकता बैनर का अनावरण हुआ।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ध्यान सत्र आयोजित
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, संगठन मंत्री दीपक कछारा, सहमंत्री मिखिल डागलिया तथा BJP जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री विकास अछा सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
महापौर रितु राजेश तावड़े ने रक्तदान एवं नेत्रदान जैसे जनसेवा के अभियानों की सराहना करते हुए नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में इनसे जुड़ने का आह्वान किया। बैनर अनावरण के माध्यम से MBDD एवं नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

मुंबई की महापौर (Mayor) श्रीमती रितु राजेश जी तावड़े की उपस्थिति में MBDD एवं नेत्रदान बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई

