नेत्रदान का संदेश जन-जन तक : तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा जागरूकता बैनर का अनावरण
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता बैनर का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर BMC की Standing Committee तथा Law Committee के सदस्य तजिंदर सिंह तिवाना एवं वार्ड क्रमांक 219 के BJP से नगरसेवक तथा दक्षिण मुंबई युवा अध्यक्ष सनी सानप की उपस्थिति में नेत्रदान जागरूकता बैनर का अनावरण किया गया।
MBDD बैनर का अनावरण : तेयुप दक्षिण मुंबई
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, सहमंत्री मिखिल डागलिया, संगठन मंत्री दीपक कछारा तथा BJP जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री विकास अछा सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नेत्रदान जैसे महत्वपूर्ण जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए नागरिकों से नेत्रदान का संकल्प लेने एवं इस पुनीत अभियान से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।

बैनर अनावरण के माध्यम से नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
नेत्रदान का संदेश जन-जन तक : तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा जागरूकता बैनर का अनावरण

