2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
बीकानेर (श्रेयांस बैद):केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार प्रातः 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मेघवाल नाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ तथा अटल पथ का उद्घाटन करेंगे।
वे दोपहर 1:30 बजे बरसिंहसर थर्मल पावर स्टेशन का विजिट करेंगे तथा सायं 3 बजे केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ में भागीदारी निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के बाद रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
👉 यहां क्लिक करें
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल रविवार प्रातः 6:30 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भागीदारी निभाएंगे। प्रातः 9:30 बजे बीकानेर-अहमदाबाद रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।
नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता साइकिल रैली
दोपहर 12:30 बजे गोगड़ियावाला में सच्चियाय माता गौशाला पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। मेघवाल रविवार को विभिन्न बैठक और कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात रात्रि 10:30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



