महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क बाल योग समर कैंप में चौथे दिन उत्साह के साथ बच्चों की भागीदारी
योग द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास सम्भव – श्रीगोपाल राठी
श्रीडूंगरगढ़: महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में बच्चों हेतु चल रहे बाल योग समर कैंप में चौथे दिन बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया , योग गुरु ओम प्रकाश कालवा ने मां भारती के द्वीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया ।

समापन अवसर पर संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग के माध्यम से कठिन परिश्रम करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है ।

राठी ने इस हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया । योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने बच्चों को सहजता के साथ योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए ।
2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
योगानन्द कालवा ने एक घण्टे देसी सपाटे लगाकर बच्चों को प्रेरित किया । शिविर सहसंयोजक संजय करवा ने बताया कि आज चौथे दिन 118 बच्चों, बड़े बुजुर्गो एवं महिलाओं की भागीदारी रही । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत उपस्थित रहे ।


