चेंबूर में जैन संस्कार विधि के माध्यम से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान सम्पन्न

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के माध्यम से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान सम्पन्न

चेंबूर :  आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी आदि ठाणा-6 की प्रेरणा से चेंबूर निवासी सुभाषजी चंडालिया की पुत्रवधु वनिताजी विमलजी चंडालिया की 8 की तपस्या का पारणा जैन संस्कार विधि के माध्यम से श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30 अगस्त 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में वाशी के जैन संस्कारक श्री पवनजी परमार ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण, मंगल मंत्रों एवं विधि-विधान के साथ तप संपूर्ति अनुष्ठान का संचालन किया। तपस्वी बहन द्वारा संकल्प ग्रहण किए गए तथा परिवारजनों ने जैन संस्कार विधि के प्रति गहरी आस्था एवं रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् चेंबूर के प्रतिनिधि निखिलजी सिसोदिया एवं जीतूजी डूंगरवाल ने तपस्वी बहन को मंगलकामनाएँ देते हुए मंगल भावना यंत्र भेंट किया। तप अनुमोदना के क्रम में परिवारजनों ने विभिन्न त्यागों के माध्यम से तपस्वी बहन का पारणा करवाया।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के माध्यम से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान सम्पन्न

कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष हिमांशुजी गन्ना, मंत्री कपिलजी मेहता, निखिलजी सिसोदिया एवं जीतूजी डूंगरवाल की विशेष उपस्थिति रही। अंत में मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के माध्यम से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान सम्पन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें