अक्षय पात्र की केंद्रीयकृत रसोई का सीईओ शैलजा पांडे ने किया औचक निरीक्षण

अक्षय पात्र की केंद्रीयकृत रसोई का सीईओ शैलजा पांडे ने किया औचक निरीक्षण

अक्षय पात्र की केंद्रीयकृत रसोई का सीईओ शैलजा पांडे ने किया औचक निरीक्षण

स्वचालित रोटी मेकर से भोजन निर्माण, पैकिंग एवं विद्यालयों तक वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

बीकानेर (श्रेयांस बैद):मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलजा पांडे ने मंगलवार को डाइट परिसर स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित केंद्रीयकृत रसोईघर का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने रसोईघर में भोजन निर्माण से लेकर पैकिंग एवं संबंधित विद्यालयों तक वितरण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पांडे ने केंद्रीयकृत रसोईघर में स्थापित स्वचालित रोटी मेकर सहित दाल, सब्जी एवं चावल तैयार करने में उपयोग किए जा रहे विभिन्न उपकरणों का अवलोकन किया।

उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, तैयार भोजन की पैकिंग तथा निर्धारित विद्यालयों तक इसके सुरक्षित एवं समयबद्ध वितरण की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

सीईओ ने रसोईघर के अधिकारियों एवं कार्मिकों से संवाद करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं और दैनिक कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने भोजन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा रसोईघर में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान श्रीमती पांडे ने रसोईघर में कार्यरत महिलाओं से भी संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके कार्य, दैनिक गतिविधियों तथा रसोईघर में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के माध्यम से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान सम्पन्न

उन्होंने भोजन निर्माण एवं अन्य कार्यों में महिलाओं की भूमिका तथा कार्य व्यवस्था को समझते हुए रसोईघर की समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर में सामग्री के भंडारण, साफ-सफाई तथा भोजन निर्माण से संबंधित व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित पाई गईं। श्रीमती पांडे ने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों को निरंतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों तक पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर श्री अरुण कुमार शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर श्री किशन दान चारण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्रीयकृत रसोईघर की कार्यप्रणाली, भोजन निर्माण एवं वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

अक्षय पात्र की केंद्रीयकृत रसोई का सीईओ शैलजा पांडे ने किया औचक निरीक्षण

विदित है कि ज़िला मुखालय से करीब 20 किमी की परिधि में स्थित 225 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का खाना यही पर तैयार कर सप्लाई किया जाता है।

अक्षय पात्र की केंद्रीयकृत रसोई का सीईओ शैलजा पांडे ने किया औचक निरीक्षण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें