तेरापंथ युवक परिषद् की नई टीम लेगी शपथ, राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति में होगा आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद् की नई टीम लेगी शपथ, राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति में होगा आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद् की नई टीम लेगी शपथ, राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति में होगा आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर( तोलाराम मारू): तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे मालू भवन में आयोजित किया जाएगा।

नवगठित अध्यक्ष श्री विक्रम मालू एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।

समारोह के साथ रक्षाबंधन कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संपन्न होंगे।

कार्यक्रम में “सार-संभाल संगठन यात्रा” के अंतर्गत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

समारोह में श्री अंकुर जी लूनिया, राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय; श्री जीतेश जी पोखरणा, नॉर्थ जोन इंचार्ज; श्री ललित जी राखेचा, सम्यक दर्शन कार्यशाला एवं भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी एवं शाखा प्रभारी;श्री पीयूष जी लूनिया, ATDC राष्ट्रीय प्रभारी; श्री विजेंद्र जी छाजेड़,

MBDD राज्य संयोजक तथा श्री पारस जी बैद, कार्यकारिणी समिति सदस्य, अभातेयुप की विशेष उपस्थिति रहेगी।

Fit Yuva Hit Yuva के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का उत्साहपूर्ण आयोजन

नई कार्यकारिणी में श्री पीयूष बोथरा को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। नवगठित टीम के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी समारोह के दौरान शपथ दिलाई जाएगी।

यह आयोजन युवा शक्ति को सेवा, संस्कार, संगठन एवं समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। शपथ ग्रहण के माध्यम से नई टीम संगठन के प्रति अपने दायित्वों, कर्तव्यों एवं संकल्पों को स्वीकार करेगी।

तेरापंथ युवक परिषद् की नई टीम लेगी शपथ, राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति में होगा आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद् की नई टीम लेगी शपथ, राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति में होगा आयोजन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें