Fit Yuva Hit Yuva के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का उत्साहपूर्ण आयोजन
मुंबई: अभातेयुप के निर्देशन एवं तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के तत्वाधान में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई द्वारा Fit Yuva Hit Yuva के अंतर्गत 15 अगस्त 2026 को एक आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण संध्या सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी किशोरों के इंटरैक्टिव परिचय के साथ हुआ, जिसके पश्चात बचपन की सुनहरी यादों को ताजा करने वाले विभिन्न खेलों एवं रोचक टीम गतिविधियों का आयोजन किया गया। किशोरों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन गतिविधियों में सहभागिता की।
विभिन्न खेलों एवं टीम एक्टिविटीज के माध्यम से किशोरों में टीमवर्क, समन्वय, सक्रिय सहभागिता एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिला। खेलों के दौरान सभी ने बचपन की यादों को फिर से जीते हुए खूब आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया।
फोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : मृदुल कच्छावा
यह संध्या केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर किशोरों के शारीरिक सक्रियता, सामूहिक भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी जुड़ाव को बढ़ाने का सुंदर माध्यम बनी।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, हंसी-खुशी और ऊर्जा से भरपूर रहा। संस्कार केंद्र के माध्यम से आयोजित यह आयोजन किशोरों के लिए मस्ती, फिटनेस, पुरानी यादों और साथ-साथ आगे बढ़ने की भावना से भरी एक यादगार संध्या बन गया।

