तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

मुंबई:शासनश्री साध्वीश्री कंचन प्रभा जी, शासनश्री साध्वीश्री मंजू रेखा जी एवं साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, दक्षिण मुंबई में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणादायी गीतिका से हुआ। पूर्व अध्यक्षा श्रीमती वनिता धाकड़ ने संविधान का वाचन किया तथा मंत्री श्रीमती भाग्यश्री मेहता ने गत वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही (मिनिट्स) का वाचन किया।

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

अध्यक्षा श्रीमती लतिका डागलिया ने सभी का स्वागत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की एकता, अनुशासन, सेवा एवं संस्कारों को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया तथा आगामी कार्यक्रमों एवं ज़ूम के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए सभी बहनों को प्रेरित किया।

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

मंत्री श्रीमती भाग्यश्री मेहता ने वर्ष 2025–2026 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कन्यामंडल की ओर से भी वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहर ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

सभा में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों का सम्मान किया गया तथा आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सभी ने संगठन एवं समाज सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे एक अगस्त को आएंगे बीकानेर,कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

अंत में श्रीमती रितिका शिशोदिया ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री श्रीमती भाग्यश्री मेहता ने किया।

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

यह वार्षिक साधारण सभा संगठन की एकता, अनुशासन, सेवा एवं संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सभी के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संदेश दे गई।

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें