श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नवनिर्वाचत अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू): युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या, सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य एवं मंगल उद्बोधन के साथ मालू भवन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ युवक परिषद् के आयाम जैन संस्कार विधि के अंतर्गत संस्कारक प्रदीप जी पुगलिया व पियूष जी बोथरा द्वारा मंगल मंत्रोच्चार एवं मंगल भावनाओं के द्वारा किया गया। मंगलाचरण श्रीमती उर्मिला गिया द्वारा किया गया।

तत्पश्चात निवर्तमान और वर्त्तमान अध्यक्षा श्रीमती सुशीला/सीता पुगलिया ने अपने प्रेरणा दायी उद्बोदन के साथ निवर्तमान टीम का धन्यवाद करते हुए नयी टीम की घोषणा की और नयी टीम को सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

मीडिया प्रभारी अक्षय् पुगलिया ने बताया कि महासभा से पधारे आंचलिक एवं सभा प्रभारी राजेश जी बांठिया एवं कार्यसमिति सदस्य कमल जी बैद और सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभा गीत का संगान किया।

राजेश जी बांठिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया जिसे सभी ने दोहराया और नवनिर्वाचित सभा अध्यक्षा और सभा की नवगठित कार्यकारिणी को जागरूकता के साथ शपथ ग्रहण करवाई।

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नवनिर्वाचत अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से 

साध्वी सरस प्रभा जी, साध्वी युक्ति प्रभा जी एवं साध्वी उन्नत प्रभा जी ने नवगठित टीम को ऊर्जादायी प्रेरणा देते हुए सम्बोधित किया व निवर्तमान मंत्री प्रदीप जी पुगलिया व निवर्तमान अध्यक्षा सुशीला जी पुगलिया को उनकी सेवाभावना के लिए धन्यवाद दिया।

नशा मुक्ति हस्ताक्षर वॉल पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को भेंट, सार्वजनिक स्थल पर लगाने की घोषणा

महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, उपाध्यक्ष मधु जी झाबक, तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष विक्रम जी मालू, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, व राजस्थान गौरव से सम्मानित भामाशाह श्रीमान भीखमचंद पुगलिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा और पूरी कार्यकारिणी को अपने वक्तव्य में मंगल भावनाओं से शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुशीला /सीता पुगलिया ने तुलसीराम चौरड़िया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमेर डागा को उपाध्यक्ष, प्रदीप पुगालिया को मंत्री, पांचीलाल सिंघी को संगठन मंत्री, संजय बरड़िया को सहमंत्री प्रथम, अक्षत पुगालिया को सहमंत्री द्वितीय, तोलाराम पुगालिया को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया व कार्यसमिति सदस्यों के रूप में संजय बोथरा, अशोक बैद, कमल बोथरा, दीपक सेठिया, महेंद्र /छोटू दुगड़,

जितेश मालू, विकास डागा, प्रदीप मालू, लूणकरण बोथरा, मनीष नौलखा, विजयराज सेठिया, नरेन्द्र डागा, विनोद भादानी, लक्ष्मीपत भादानी, धनराज पुगालिया, मणीशंकर सेठिया, श्रीमती मंजू बोथरा, श्रीमती मधु झाबक एवं श्रीमती रेखा भादानी को मनोनीत किया।

सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी ने निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को इसी प्रकार सकल समाजजन को संगठित कर कार्य करने की प्रेरणा दी व अपने मंगल उद्बोदन से उपस्थित सभा को सम्बोधित किया।

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नवनिर्वाचत अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से 

आभार ज्ञापन करते हुए मंत्री प्रदीप पुगलिया ने कार्यसमिति की बैठक की जानकारी दी व कुशल मंच संचालन महिला मंडल की मंत्री श्रीमती अम्बिका जी डागा ने किया।

इस अवसर पर तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाओं से पदाधिकारी एवं सदस्यों व बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। जैन संस्कार विधि के माध्यम से संपन्न हुए इस समारोह ने धार्मिक परंपराओं, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक समर्पण की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नवनिर्वाचत अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से 
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें