नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने किया संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ का अवलोकन
कार्यालय- महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास
समिति श्रीडूंगरगढ़
शिक्षा के क्षेत्र में भावी पीढ़ी के लिए अदभुत अनुकरणीय आधार स्तम्भ तैयार – खर्रा
युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रौशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री
श्रीडूंगरगढ़ :संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ का राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने बुधवार को अवलोकन किया ।

खर्रा ने दोनों छात्रावासों का अवलोकन कर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के दानदाताओं एवं मैनेजमेंट कमेठी के योगदान से हमारी आध्यात्मिक शक्ति के नाम से संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास के रुप में शिक्षा के क्षेत्र में भावी पीढ़ी के लिए अदभुत एवं अनुकरणीय भौतिकीय आधार स्तम्भ तैयार हुआ है, आने वाले समय में समाज के लिए उत्कृष्ट परिणाम आने वाले हैं ।

खर्रा ने दानदाताओं एवं कार्य कर रही टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी ।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नवनिर्वाचत अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से
खर्रा ने युवाओं से संवाद कर प्रतियोगी परीक्षाओं की पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता अर्जित कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रौशन करने का आहवान किया।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने खर्रा को छात्रावास के इतिहास एवं विकसित सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। सुशील सेरडिया ने छात्रावास में छात्रहित में करवाए जाने वाले आगामी प्रस्तावित कार्यो का प्रतिवेदन मंत्री महोदय को सौंपा।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन, डॉ विवेक माचरा, पुरखाराम कुकणा, मनोज कुमार खिलेरी, जसवीर सारण, मांगीलाल गोदारा, भागीरथ खिलेरी, हनुमान महिया, संगीता बेनीवाल, श्यामसिंह सारण, महेन्द्र ग्वाला, दयानन्द बेनीवाल उपस्थित रहे।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

