श्रीडूंगरगढ़ निवासी संतोष पारख पुत्र बच्छराज पारख को मिलेगा राजस्थान गोरव अवार्ड 2026
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):समाज सेवी उद्योगपति भामाशाह संतोष पारख का चयन प्रतिष्ठित राजस्थान गोरव सम्मान 2026 के लिए चयन हुआ है,
होस्पेलीटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान समाज सेवा मे सक्रिय भूमिका के लिए यह सम्मान दिया जायेगा। इस बार बीकानेर जिले से चयनित व्यक्तित्व है। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि 30 जुलाई को जयपुर के होटल राजपूताना शेरेटन मे आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि होंगे।और चयनित प्रतिभाओ को सम्मानित करेंगे।
संस्था पिछले तीस वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदत करती आ रहीं हैं। इस वर्ष प्रदेश भर में कुल 31 व्यक्तियों का चयन हुआ है। जिसमें बीकानेर जिले से एक मात्र संतोष पारख श्रीडूंगरगढ़ निवासी का चयन हुआ है। जिसके लिए श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर वासियों को गर्व है।
बीकानेर के बज्जू से बड़ी खबर: युवक पर पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का आरोप, जांच जारी
उल्लेखनीय है कि संतोष पारख श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी गौ सेवक के पुत्र है। तथा भामाशाह उद्योगपति मोहन लाल सिघी के दामाद है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा मोहनलाल सिघी को राजस्थान गोरव सम्मान दिया गया।

संतोष पारख के चयनित होने पर जुगल किशोर तावनिया नरेन्द्र डागा विजय कुमार ओझा दीनदयाल तावनिया सही राम सायच तथा जैन समाज के विभिन्न संगठनों व अन्य ने बधाई दी है

