राजस्थानी लेखिका संस्थान का ‘साळीणो–उछब’ आज, महिला रचनाकारों और युवा साहित्यकारों को मिलेगा मंच

राजस्थानी लेखिका संस्थान का 'साळीणो–उछब' आज, महिला रचनाकारों और युवा साहित्यकारों को मिलेगा मंच

राजस्थानी लेखिका संस्थान का ‘साळीणो–उछब’ आज, महिला रचनाकारों और युवा साहित्यकारों को मिलेगा मंच

जयपुर:राजस्थानी लेखिका संस्थान (रालेस) द्वारा आयोजित वार्षिक साहित्यिक आयोजन ‘साळीणो–उछब’ प्रौढ़ शिक्षण समिति, झालाना, जयपुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक मोनिका गौड़ ने बताया कि ‘साळीणो–उछब’ का उद्देश्य राजस्थानी भाषा एवं साहित्य को नई पीढ़ी से जोड़ना, महिला रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान करना तथा साहित्यिक संवाद को नई ऊर्जा देना है।

कार्यक्रम में प्रदेशभर के वरिष्ठ एवं युवा साहित्यकारों का सान्निध्य रहेगा तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति पर केंद्रित विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रातः 10:15 बजे उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार दमयंती कछवाहा करेंगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार सत्यदेव संवितेंद्र होंगे तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार जांगिड़ ‘सारंग’ (आईआरएस) रहेंगे। चळकोई फाउंडेशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह चळकोई बीज वक्तव्य देंगे तथा संस्थाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शारदा कृष्ण स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करेंगी।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

लोकार्पण एवं पुस्तक चर्चा सत्र आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. शारदा कृष्ण की कृति ‘घर कीं कैवणो चावै’ का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही जीनस कंवर की पुस्तक ‘रेत नै बणा आरसी’ पर युवा साहित्यकार सुनीता बिश्नोलिया एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दर्शना कंवर ‘उत्सुक’ चर्चा प्रस्तुत करेंगी। संचालन संतोष चौधरी करेंगी। व अध्यक्षता डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा की रहेगी

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट 50 प्रतिभावान बच्चों को दिखाएगा बेहतर भविष्य की राह

जानकारी देते हुए संस्थान की अभिलाषा पारीक ने बताया कि

‘राजस्थानी युवा कविताई रा सुर’ सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा रचनाकार—अक्षिता (बीकानेर), अनिता सैनी (सीकर), अवंतिका (ब्यावर), जेठानंद पंवार (बाड़मेर), कपिला पालीवाल (जयपुर), गजराज कंवर (नागौर), मीनाक्षी पारीक (रींगस) तथा कृष गौड़ (जयपुर)—अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। संचालन कामना राजावत करेंगी।

राजस्थानी लेखिका संस्थान का 'साळीणो–उछब' आज, महिला रचनाकारों और युवा साहित्यकारों को मिलेगा मंच

संस्थान की बिमला नागला ने बताया कि समापन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. आशा पांडे ओझा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशीला शील रहेंगी। संचालन मधुर परिहार करेंगे।

राजस्थानी लेखिका संस्थान का ‘साळीणो–उछब’ आज, महिला रचनाकारों और युवा साहित्यकारों को मिलेगा मंच

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें