स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

देशवाल: स्थानीय विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन राम कासणिया, विशेष अतिथि हरिसिंह राठौड़ तथा कार्यवाहक संस्थाप्रधान श्रीचंद मील ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अतिथियों ने परेड का निरीक्षण कर सलामी दी।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन श्याम चौधरी ने किया। इस दौरान पिछले वर्ष की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छह विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

विद्यालय स्टाफ की ओर से सोनू खुड़खुड़िया, वैष्णवी गुर्जर, सुमन लुहार, आरती जांगिड़, रचना सारण और श्रवण राम मेघवाल को प्रत्येक को 5100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

श्री बालाजी आई.टी.आई. भवानीखेड़ा के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया 

वहीं मुख्य अतिथि अर्जुन राम कासणिया ने प्रत्येक विद्यार्थी को 1100 रुपये नकद प्रदान किए। शिक्षक बाबूलाल मुंडेल और सफी मोहम्मद की ओर से विद्यार्थियों को चांदी के सिक्के भेंट किए गए।

 

बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली टॉपर छात्राओं सोनू खुड़खुड़िया और वैष्णवी गुर्जर को विशेष अतिथि हरिसिंह राठौड़ ने एक-एक शानदार अलमारी भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में युवा उद्यमी विनोद खुड़खुड़िया, रविमंडा, राजेंद्र मंडा, विजय सिंह भोमिया, रामपाल मेघवाल, माधवराम, भेरूराम जाजड़ा, तेजाराम मेघवाल, जयसिंह भोमिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें