VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

बीकानेर:सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी (SSAAT), जयपुर तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR), हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान एवं जिला परिषद बीकानेर के सहयोग से VB-GRAMG योजना अंतर्गत बीकानेर एवं चूरू जिलों के ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों हेतु आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का आज हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), बीकानेर में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संभागीय नोडल अधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री नन्दलाल शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक श्री मुकेश पुजारी (जिला परिषद हनुमानगढ़) तथा प्रशिक्षक सहयोगी श्रीमती इमरता कुमारी (डीआरपी, जिला परिषद चूरू) ने प्रतिभागियों को सामाजिक अंकेक्षण के विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पक्षों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

राजस्थान में रोज 6 हजार साइबर ठगी की शिकायतें, 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; समय पर 1930 पर कॉल से बच सकती है रकम

समापन सत्र की मुख्य अतिथि जिला परिषद बीकानेर की लोकपाल महोदया श्रीमती संजीदा बानो ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सामाजिक अंकेक्षण में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही एवं जनहित के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने सभी ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों से संवाद करते हुए कहा कि सामाजिक अंकेक्षण केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक श्री नन्दलाल शर्मा ने सामाजिक अंकेक्षण के नियम, नैतिकता, जोखिम प्रबंधन, गुणवत्ता मानक एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

वहीं मुख्य प्रशिक्षक श्री मुकेश पुजारी ने लोकपाल व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रणाली, शिकायतों के पंजीकरण एवं निस्तारण की प्रक्रिया तथा सामाजिक अंकेक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक सहयोगी श्रीमती इमरता कुमारी ने प्रशिक्षण गतिविधियों के सफल संचालन, समूह अभ्यास एवं तकनीकी सत्रों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

प्रशिक्षण के समापन दिवस पर प्रतिभागियों का पोस्ट-टेस्ट आयोजित कर प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। साथ ही आयोजित बैलून गतिविधि के माध्यम से यह प्रेरक संदेश दिया गया कि “जीत हासिल करने के लिए दूसरों को हराना आवश्यक नहीं, बल्कि सहयोग, समन्वय और सामूहिक सफलता ही वास्तविक विजय है।”

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आयोजित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुए। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों के साथ सामूहिक ग्रुप फोटो लिया गया तथा प्रशिक्षण के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

यह प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों की क्षमता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, जो VB-GRAMG योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक अंकेक्षण की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

VB-GRAMG योजना अंतर्गत 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें