मानसून पूर्व बारिश से कालू कस्बा बना टापू, कई घरों में घुसा पानी
कालू (श्रेयांस बैद):पश्चिमी विक्षोभ व मानसून पूर्व की बारिश से कस्बे के अनेक घरों में घुटने तक पानी भर गया कस्बे की सिवरेज व्यवस्था सही नहीं होने व पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अत्यधिक परेशानी हुई है।
Contents

आम जन ने बताया कि जवरी मल नाहटा,पूनमचंद घीया,घेवर चन्द नाहटा,रविन्द्र नाहटा, बुद्ध मल लोढ़ा के घरों में घुसे पानी से काफी नुकसान हुआ है।
वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

कस्बे वासियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को बार- बार बताए जाने पर भी स्थिति में सुधार नहीं होने से जल भराव की स्थिति बनी है वहीं मेन बाजार में हालात टापू जैसे बन गए जिससे कस्बे में नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आम जन ने ग्राम पंचायत प्रशाशन से मानसून आने से पूर्व व्यवस्था सुधार की मांग की है।

