नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को एस.पी. मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लघु फिल्म ‘नशा मौज नहीं, मौत है’ का प्रदर्शन किया गया तथा नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।

साामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी.पंवार ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा जीवन में नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक 1 जुलाई को

फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी, मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. श्रीगोपाल, पीबीएम अस्पताल की व्यसन उपचार सुविधा (एटीएफ) के कार्मिक, जिला नशा मुक्ति केन्द्र के परियोजना प्रबंधक जेठमल एवं काउंसलर रेखा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पीबीएम अस्पताल की जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक लता नैयर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें