राजस्व रिकॉर्डों की 218 अशुद्धियों का हुआ निस्तारण, 700 से अधिक काश्तकारों को मिली राहत
ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर (श्रेयांस बैद):पूगल की ग्राम पंचायत 2 पीबी में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर के दौरान राजस्व रिकॉर्डों में वर्षों से चली आ रही अशुद्धियों को चिन्हित कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया।
तहसीलदार (भू-अभिलेख) अशोक पारीक के निर्देशन में भू-अभिलेख निरीक्षकों एवं पटवारियों द्वारा राजस्व रिकॉर्डों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की 218 अशुद्धियां चिन्हित की गईं, जिन्हें नियमानुसार शुद्धिपत्र तैयार कर ऑनलाइन रिकॉर्ड में तत्काल सुधार किया गया।
👉 यहां क्लिक करें
राजस्व रिकॉर्डों के शुद्धिकरण से लगभग 700 काश्तकारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। रिकॉर्ड सही होने से किसानों को भूमि संबंधी कार्यों, सरकारी योजनाओं के लाभ, ऋण प्रक्रिया तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में सुविधा प्राप्त होगी।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने राजस्व विभाग, तहसील प्रशासन एवं शिविर से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।



