डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा 30 जून से, प्रवेश पत्र जारी
बीकानेर (श्रेयांस बैद): पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा-2026 का आयोजन 30 जून से 11 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
Contents
पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं के अनुसार छात्राध्यापक अपने प्रवेश पत्र शाला दर्पण आईडी के माध्यम से 22 जून 2026 से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद परिक्षार्थियों को संस्था प्रधान से काउंटर हस्ताक्षर करवाकर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करना होगा।
🛒 Amazon पर खरीदें
👉 यहां क्लिक करें
👉 यहां क्लिक करें
डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के समस्त छात्राध्यापकों की क्रियात्मक परीक्षा उनके अध्ययनरत संस्थान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
राजस्व रिकॉर्डों की 218 अशुद्धियों का हुआ निस्तारण, 700 से अधिक काश्तकारों को मिली राहत
कार्यालय ने छात्राध्यापकों से क्रियात्मक परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए अपने अध्ययनरत संस्थान के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।



