7 दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप का उत्साह के साथ समापन
स्वस्थ राष्ट्र, स्वस्थ समाज की संकल्पना को पूर्ण करने का माध्यम है योग – सुशील सेरडिया
श्रीडूंगरगढ़: महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु आयोजित 7दिवसीय बाल योग समर कैम्प का समापन समारोह बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया गया।

संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया, योगगुरु ओमप्रकाश कालवा, शिविर संयोजक ललित बाहेती द्वारा मां भारती के द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ समापन समारोह का सुभारम्भ हुआ । इस अवसर पर संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ राष्ट्र, स्वस्थ समाज की संकल्पना को पूर्ण करने का माध्यम है योग।

भावी पीढ़ी को नियमित योग से जोड़कर ही स्वास्थ्य के उच्च स्तर को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है । शिविर के सौजन्यकर्ता राधेश्याम तोषनीवाल ने अपने लाइव सम्बोधन में संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज नियमित योग से जुड़े हुए थे, हमारा भी प्रयास है कि आमजन एवं बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु हम हमारे पूर्वर्जो के किए गए प्रयासों को गति प्रदान करें।
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में संशोधन का प्रस्ताव, सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित
तोषनीवाल ने बच्चों से आह्वान किया कि आप नियमित योग से जुड़े ओर दूसरों को भी जोड़े, योग द्वारा ही स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का विकास सम्भव है । योग गुरु ओमप्रकाश कालवा ने 7दिवसीय योग शिविर की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

पटवारी हरिराम सारण ने योग प्रशिक्षक के रुप में भागीदारी कर बच्चों को स्वास्थ्य सम्बंधित टिप्स दिए । शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बच्चों, भामाशाह, कार्यकर्ताओ एवं इस शिविर में भागीदारी करने वाले सभीजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है।
👉 यहां क्लिक करें
संस्था द्वारा इस प्रकार की जनहितकारी एवं बालहितकारी गतिविधियां जारी रहेगी ।

समापन समारोह में 7दिवसीय योग शिविर में भागीदारी करने वाले योग प्रशिक्षक योगगुरु ओम प्रकाश कालवा, योगाचार्य बलराम बेनीवाल, राकेश कुमार परिहार, दामोदर बोहरा, विष्णु शर्मा, लालचन्द जाखड़, रामसुख बिस्सु, मनिष कुमार धामा, एकता शर्मा, कौशल्या कलवानिया, दिनेश भाम्भू, सोशल मीडिया पर मशहूर राजस्थानी छोटा टार्जन योगानंद कालवा, योगिता कालवा एवं बाल योगी बच्चों को संस्था की ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वैध राकेश कुमार सोनी, संजय करवा, सरदाराराम बाना, मनोज डागा, रमाकान्त झंवर, रामधन मीणा, सुरेश कुमार भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत, विशाल चोटिया, मांगीलाल नाइ आदि गणमान्यजनों ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



