मानस पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1933 का संचालन शुरू
बीकानेर (श्रेयांस बैद):नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा विकसित मानस पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का संचालन शुरू किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियों के माध्यम से मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
👉 यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि मानस पोर्टल पर नागरिक नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, अवैध बिक्री तथा नशे से संबंधित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर नशामुक्ति सेवाओं, जागरूकता संसाधनों, सरकारी पहलों एवं उपचार केंद्रों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति का ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकता है।
उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से मादक पदार्थों के उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा नशे से जुड़ी शिकायतों के लिए सहायता प्राप्त की जा सकती है।
7 दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप का उत्साह के साथ समापन
उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन पर प्रशिक्षित काउंसलर एवं सहायता कर्मियों से सीधे संपर्क कर आवश्यक जानकारी और परामर्श लिया जा सकता है।
साथ ही जरूरत के अनुसार उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए रेफरल तथा फॉलोअप सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जिले के सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से मानस पोर्टल तथा हेल्पलाइन 1933 के अधिकतम प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की है, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।



