खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

कुंतासर गाँव में ब्राह्मणी माताजी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

कुंतासर। ग्राम कुंतासर स्थित ब्राह्मणी माताजी के मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन के बीच माता की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही
प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। पंडितों द्वारा शुभ मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। श्रद्धालुओं ने माताजी के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धनराज सोनी, बजरंग प्रजापत, पवन इंदौरिया, मेघराज सोनी तथा गणेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्रामवासियों ने बताया कि ब्राह्मणी माताजी मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp