श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

श्रीडूंगरगढ़: तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान एवं अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू के मार्गदर्शन में युवा वाहिनी के सदस्यों ने जैन विश्व भारती लाडनूं परिसर में आध्यात्मिक प्रवास के दौरान सेवा, व्यवस्था एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

अभातेयुप के अंतर्गत संचालित ‘युवावाहिनी’ में सेवा देने हेतु तेयुप श्रीडूंगरगढ़ की टीम JVB परिसर पहुंची। युवा वाहिनी के सदस्य श्री कुमुद जी गिया, श्री रोहित सुराणा, श्री हर्षित गोलछा एवं श्री ऋषभ झाबक ने प्रातः 10:15 बजे पहुंचकर आवास एवं आवश्यक व्यवस्थाएं संभालीं तथा गोचरी एवं साधु-साध्वीवृंद की सेवा का लाभ प्राप्त किया।

बीकानेर से हुई श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की प्रीमियर लीग 2026 की घोषणा, मनीष जाजड़ा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन

युवा वाहिनी को गुरुदेव के चरण-स्पर्श एवं दर्शन व्यवस्था, वृहद मंगलपाठ के दौरान अनुशासन, प्रातः भ्रमण में साथ रहने तथा अन्य सेवा कार्यों की जिम्मेदारी मिली। गुरुदेव के सानिध्य में सामायिक, अरहंत वंदना एवं चरण-स्पर्श व्यवस्था में सेवा का अवसर भी प्राप्त हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

दोपहर में युवालोक कार्यालय में आगामी गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही गणाधिपति गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी की जन्मस्थली, साध्वी श्री पन्ना जी की समाधि, दिगंबर जैन मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

इस अवसर पर युवावाहिनी एवं सत्कार के राष्ट्रीय प्रभारी श्री सुमित जी छाजेड़ तथा युवालोक के राष्ट्रीय प्रभारी श्री ऋषभ जी छाजेड़ की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

इसके साथ ही गौरव मुनि, दिनेश मुनि, योगेश मुनि एवं नय मुनि से संगठन, तत्त्वज्ञान तथा किशोरों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नय मुनि ने युवाओं के लिए नियमित एवं आकर्षक कार्यक्रम, सामूहिक भ्रमण तथा आपसी स्नेह-सामंजस्य बढ़ाने की प्रेरणा दी।

गुरुदेव की सेवा एवं बार-बार उनके मुखारविंद से मंगलपाठ श्रवण करने का अवसर युवा वाहिनी के सदस्यों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा। साथ ही युवाचार्य प्रवर महावीर मुनि एवं साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

इस सेवा-प्रवास से युवा वाहिनी में सेवा, अनुशासन, संगठन एवं नेतृत्व क्षमता को नई ऊर्जा मिली तथा प्राप्त प्रेरणाओं को आगामी गतिविधियों के माध्यम से किशोरों एवं युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मार्गदर्शन:

श्री विक्रम जी मालू — अध्यक्ष, तेयुप श्रीडूंगरगढ़

श्री पीयूष जी बोथरा — मंत्री, तेयुप श्रीडूंगरगढ़

युवा वाहिनी में में भाग लेने वाले सदस्य:

श्री हर्षित गोलछा • श्री ऋषभ झाबक • श्री रोहित सुराणा • श्री कुमुद जी गिया

श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें