कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 1 युवक की मौत
बीकानेर: नेशनल हाईवे पर गांव जोधासर के पास बीती रात कार और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।
Contents
जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बीकानेर की तरफ जा रहा ट्रक और सामने से आ रही कार जोधासर के पास अचानक आमने-सामने टकरा गए।
श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की युवा वाहिनी टीम ने जैन विश्व भारती लाडनूं में संभाली गुरुदेव की सेवा एवं व्यवस्था
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रायसिंहनगर निवासी और वर्तमान में लखासर निवासी संदीप पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है।


