सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के परीक्षा आवेदन शुरू, 8 जुलाई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के परीक्षा आवेदन शुरू, 8 जुलाई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के परीक्षा आवेदन शुरू, 8 जुलाई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

बीकानेर (श्रेयांस बैद):महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर ने सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं परीक्षा पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी 8 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथियों में बिना विलंब शुल्क, विलंब शुल्क तथा दोगुने परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा आवेदन से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न नियमित, भूतपूर्व, स्वयंपाठी तथा संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन भरे जाएंगे।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

विद्यार्थियों को आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज समय पर संबंधित महाविद्यालय में जमा कराने होंगे, ताकि परीक्षा आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें तथा आवेदन भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, विषय एवं श्रेणी का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लें।

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के 14वें स्थापना दिवस पर गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या अथवा जानकारी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के परीक्षा आवेदन शुरू, 8 जुलाई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

परीक्षा आवेदन से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, शुल्क एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करने की सलाह दी गई है

सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के परीक्षा आवेदन शुरू, 8 जुलाई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें