खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशान्त जैन द्वारा खनिज विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसरण में मंगलवार को अवैध जिप्सम खनन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चक 24 एसएमडी में दबिश दी गई।

मौके पर एक जेसीबी ,एक पोकलेन जेसीबी एवं जिप्सम छानने की दो मशीनों द्वारा जिप्सम का खनन किया जा रहा था।

जार बीकानेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिलाई शपथ

खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर कुल 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन किया जाना पाया गया। मौके से इन चारों मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना रणजीतपुरा को सूचित कर मौके पर बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया।

खनि अभियंता पुरोहित ने बताया कि इस जिप्सम खनन पर कुल 61 लाख 70 हजार रुपये की शास्ति राशि आरोपित की गई है। यह कार्यवाही खनिकार्यदेशक अनिरूद्ध सिंह भाटी एवं बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश जी एवं हल्का पटवारी रवि भान सिंह द्वारा की गई।

खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp